बीजापुर, 15 जून।बीजापुर जिले के फरसेगढ़ गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच महेश कुमार गोटा नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल हाे गये थे। पूर्व सरपंच का पिछले ढाई वर्ष से अधिक समय से इलाज चल रहा था, 15 जून 2026 को उनकी माैत हाे गई।
विदित हाे कि अगस्त 2023 में नक्सलियों ने महेश गोटा का अपहरण कर लिया था। बाद में उन्हें कूटरू-फरसेगढ़ सड़क पर गंभीर हालत में पाया गया। नक्सलियों की बर्बर मारपीट और हमले के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से वे कोमा में थे। उनका इलाज रायपुर और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। वे लगभग 2 वर्ष 9 माह तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करते रहे।
महेश गोटा गांव के पूर्व सरपंच होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक चले इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने दिवंगत महेश गोटा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बतादें कि महेश गोटा के पिता चिन्नाराम गोटा की भी दिसंबर 2012 में नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फरसेगढ़ से कुछ दूर नक्सलियों से संघर्ष के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
Breaking News
- अब वैशाली नगर विधायक कार्यालय में मिलेगा रेलवे टिकट
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष में छग सहित बस्तर में विकास की नई गाथा लिखी गई : केदार कश्यप
- नक्सली हमले में घायल पूर्व-सरपंच महेश गोटा ने दम तोड़ा, ढाई वर्ष तक चला इलाज
- 'धमाल 4' का पहला गाना 'चटनी' रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे
- महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया
- अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर
- ओडिशा में एक परिवार के समाजिक बहिष्कार मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
- ऑस्ट्रेलिया से लेकर यूरोप तक, देश बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
- भारतीय राजदूत ने ओमान में एमटी जलवीर के चालक दल से मुलाकात की
- वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद पुरस्कार
नक्सली हमले में घायल पूर्व-सरपंच महेश गोटा ने दम तोड़ा, ढाई वर्ष तक चला इलाज













