भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित फिल्मों में शुमार आमिर खान अभिनीत 'लगान' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12, 13 और 14 जून को इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए अब निर्माताओं ने इसकी स्क्रीनिंग 18 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए दर्शकों का आभार जताया है।
निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि दर्शकों के अपार प्रेम और समर्थन को देखते हुए 'लगान' की थिएट्रिकल स्क्रीनिंग 18 जून तक जारी रहेगी। वर्ष 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह, रघुवीर यादव, कुलभूषण खरबंदा, राजेश विवेक, यशपाल शर्मा और कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था, जिसके गीत आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि पर बनी 'लगान' एक ऐसे गांव की कहानी है, जो भारी कर (लगान) और सूखे की मार झेल रहा होता है। गांव वाले अंग्रेज अधिकारियों की क्रिकेट चुनौती स्वीकार कर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त सराहना मिली थी। 'लगान' को ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में नामांकन मिला था, वहीं इसने 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म' सहित कई सम्मान अपने नाम किए थे।
Breaking News
- बलरामपुर : शाला प्रवेश उत्सव में गूंजीं बच्चों की खुशियां, उत्साह के साथ शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र
- धर्माऊर शाला प्रवेश उत्सव में चित्रकोट विधायक ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
- शिक्षण संस्थानों की बसों और अन्य वाहनों की जांच 19 और 20 जून को
- विंबलडन में फिर साथ उतरेंगी विलियम्स बहनें, महिला युगल में सेरेना और वीनस को मिला वाइल्ड कार्ड
- देश के युवा विकसित भारत का लक्ष्य साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति: ओम बिरला
- आईआईटी जोधपुर का नया शोध, अब कैंसर मरीजों के लिए डॉक्टरों को सही दवा चुनने में मिलेगी मदद
- केंद्र सरकार की रोक के बाद Google प्ले स्टोर से हटाया गया टेलीग्राम, एप्पल ऐप स्टोर पर अब भी उपलब्ध
- दुर्ग: जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
- दर्शकों के प्यार के आगे झुके मेकर्स, 18 जून तक बढ़ाई गई 'लगान' की स्क्रीनिंग
- एनसीपीआई को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता, अचानक सुर्खियों में आए कुंडू दंपत्ति
दर्शकों के प्यार के आगे झुके मेकर्स, 18 जून तक बढ़ाई गई 'लगान' की स्क्रीनिंग















