जगदलपुर, 16 जून। जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्माऊर में आज मंगलवार काे शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। विधायक गोयल ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Breaking News
- बलरामपुर : शाला प्रवेश उत्सव में गूंजीं बच्चों की खुशियां, उत्साह के साथ शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र
- धर्माऊर शाला प्रवेश उत्सव में चित्रकोट विधायक ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
- शिक्षण संस्थानों की बसों और अन्य वाहनों की जांच 19 और 20 जून को
- विंबलडन में फिर साथ उतरेंगी विलियम्स बहनें, महिला युगल में सेरेना और वीनस को मिला वाइल्ड कार्ड
- देश के युवा विकसित भारत का लक्ष्य साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति: ओम बिरला
- आईआईटी जोधपुर का नया शोध, अब कैंसर मरीजों के लिए डॉक्टरों को सही दवा चुनने में मिलेगी मदद
- केंद्र सरकार की रोक के बाद Google प्ले स्टोर से हटाया गया टेलीग्राम, एप्पल ऐप स्टोर पर अब भी उपलब्ध
- दुर्ग: जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
- दर्शकों के प्यार के आगे झुके मेकर्स, 18 जून तक बढ़ाई गई 'लगान' की स्क्रीनिंग
- एनसीपीआई को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता, अचानक सुर्खियों में आए कुंडू दंपत्ति
धर्माऊर शाला प्रवेश उत्सव में चित्रकोट विधायक ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत












