जांजगीर-चांपा, 17 जून। जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसला की निवासी दुजमति पटेल के लिए अपना पक्का घर होना कभी एक अधूरा सपना था। वर्षों तक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ जीवन बिताया। बरसात के दिनों में घर की चिंता, गर्मी और ठंड में असुविधाओं के बीच भी उनके मन में एक ही इच्छा थी, अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना।
वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली। योजना के अंतर्गत प्राप्त एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। धीरे-धीरे मेहनत और उम्मीदों के साथ उनका घर आकार लेता गया और आज उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। अब दुजमति पटेल अपने परिवार के साथ नए घर में खुशहाल और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। जिस घर का सपना उन्होंने वर्षों तक अपनी आंखों में संजोकर रखा था, वह आज हकीकत बन चुका है। पक्की छत मिलने से उनके परिवार को न केवल सुरक्षा का एहसास हुआ है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
दुजमति पटेल बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिला। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मकान में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास मिलने से परिवार का जीवन बेहतर हुआ है। आवास निर्माण के दौरान उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ भी मिल रहा है। पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
Breaking News
- दुर्ग: जिले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई 18 जून को
- पीएम आवास योजना से दुजमति पटेल के परिवार को मिला सुरक्षित आवास
- बिजली दर वृद्धि और अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
- Galaxy S26 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, जल्दी खरीदकर बचाएं हजारों रुपये
- स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी
- मातृभूमि के अमर वीर – महाराणा प्रताप
- सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी
- स्वाद बढ़ाने का देसी तरीका: हरी मिर्च और करौंदे का अचार
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
पीएम आवास योजना से दुजमति पटेल के परिवार को मिला सुरक्षित आवास













