भिलाई l कॉमर्स क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 21 जून को भिलाई में विशेष सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी) सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को सीएमए पाठ्यक्रम, रोजगार के अवसरों और प्रोफेशनल करियर की संभावनाओं से अवगत कराना है।
डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (पी.सी.) द्वारा आयोजित यह सेमिनार 21 जून को सुबह 10:30 बजे होटल अमित पार्क, सुपेला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सीएमए कोर्स की विस्तृत जानकारी देंगे।
आयोजकों के अनुसार वर्तमान समय में सीएमए देश के प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शामिल है, जिसमें रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। सेमिनार में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, प्रशिक्षण, प्रोफेशनल स्किल्स और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कॉमर्स विद्यार्थी, बी.कॉम. के छात्र-छात्राएं, सीएमए के विद्यार्थी तथा कॉमर्स संकाय से जुड़े अन्य युवा भाग ले सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
संस्थान ने सभी कॉमर्स विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा करियर को लेकर गंभीर छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सेमिनार युवाओं को सही करियर विकल्प चुनने और प्रोफेशनल शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

.jpg)