नई दिल्ली, 23 जून । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परिवहन क्षेत्र में साक्ष्य आधारित नीतिगत निर्णयों को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एनसीएईआर में एनएचएआई सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स की स्थापना होगी, जो देश का पहला स्थायी और स्वतंत्र शोध केंद्र होगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर एनएचएआई मुख्यालय में अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एनसीएईआर महानिदेशक और दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए। एनएचएआई अध्यक्ष ने कहा कि यह साझेदारी परिवहन क्षेत्र में शोध और नीति विश्लेषण का मंच तैयार करेगी, जिससे योजना, निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन के फैसले और मजबूत होंगे।
यह केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थशास्त्र, माल परिवहन, मोडल इंटीग्रेशन, टोल नीति, परिसंपत्ति मुद्रीकरण, सड़क सुरक्षा और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर शोध करेगा। इसके निष्कर्ष मंत्रालय, एनएचएआई और अन्य सरकारी एजेंसियों को दक्षता और स्थिरता बढ़ाने वाली नीतियां बनाने में मदद करेंगे।
केंद्र ज्ञान मंच के रूप में भी काम करेगा और रिपोर्ट, कार्यपत्र, परामर्श और कार्यशालाओं के जरिए निष्कर्ष साझा करेगा। एनएचएआई ने इस संस्थान को दस वर्षों तक सहयोग देने का संकल्प लिया है। सलाहकार समिति और स्टीयरिंग समिति शोध प्राथमिकताओं और नीतिगत आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की निगरानी करेगी।
यह पहल परिवहन अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की आर्थिक समझ को गहरा कर अधिक प्रभावी नीतिगत निर्णयों और विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विकास में सहायक होगी।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- दुर्ग: चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
- बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, निवेशकों को 4.63 लाख करोड़ की चपत
- कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज
- 'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने
- इंडस्ट्री लीडर्स बोले: एआई में चिंतन और रचनात्मकता के लिए हो जगह
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- राजमार्ग प्राधिकरण ने परिवहन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने को एनसीएईआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- 50 करोड़ के क्लब में शामिल 'कॉकटेल 2'
राजमार्ग प्राधिकरण ने परिवहन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने को एनसीएईआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए















