अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा अब एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर पहले सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया था, जिसे अब यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया है।
टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक और हैरान कर देने वाले दृश्य से होती है। श्रद्धा फिल्म में प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। टीजर में वह मंच के पीछे अकेले बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत लावणी प्रस्तुति की तैयारी करती दिखाई देती हैं। उनका संवाद, "पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी," किरदार की जुझारू और प्रेरणादायक सोच को सामने लाता है।
फिल्म का टीजर दर्शकों को भावनाओं, संघर्ष और कला के प्रति समर्पण की झलक देता है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ईथा' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- दुर्ग: चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
- बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, निवेशकों को 4.63 लाख करोड़ की चपत
- कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर रिलीज
- 'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने
- इंडस्ट्री लीडर्स बोले: एआई में चिंतन और रचनात्मकता के लिए हो जगह
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- राजमार्ग प्राधिकरण ने परिवहन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने को एनसीएईआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- 50 करोड़ के क्लब में शामिल 'कॉकटेल 2'
'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने














