भुवनेश्वर, 25 जून । बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व वही करेंगे। उनके इस बयान के साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन को पार्टी के भविष्य के चेहरे के रूप में पेश किए जाने संबंधी अटकलों पर विराम लग गया है।
बीजद मुख्यालय शंख भवन में पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवीन पटनायक ने अपनी मंशा साफ कर दी।
सुजाता कार्तिकेयन के बीजद में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पूर्व नौकरशाह एवं वी.के. पांडियन की पत्नी सुजाता को वर्ष 2029 के चुनावों के लिए पार्टी के संभावित नेतृत्व के रूप में तैयार किया जा सकता है। हालांकि, नवीन पटनायक के ताजा बयान ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा, “मैं मीडिया और सभी लोगों की जानकारी के लिए एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि अगले चुनाव में बीजू जनता दल का नेतृत्व मैं ही करूंगा। मैं इसे पूरी तरह स्पष्ट कर देना चाहता हूं।”
इससे पहले दिन में नवीन पटनायक ने शंख भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने सुजाता कार्तिकेयन का औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Breaking News
- दुर्ग: नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान
- इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा 2.0’ लॉन्च, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य निगरानी होगी और मजबूत
- भारत और यूरोपीय संघ ने नई दिल्ली में 12वीं मानवाधिकार वार्ता आयोजित की, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
- सीईओ एंडी जस्सी की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद, अमेज़न ने 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की।
- नवीन पटनायक ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- 2029 के चुनाव में मैं ही करूंगा बीजद का नेतृत्व
- पाठ्यपुस्तकों की अव्यवस्था के खिलाफ निजी स्कूलों का कलेक्ट्रेट घेराव, हजारों शिक्षकों ने की नारेबाजी
- एआई आधारित इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व कर सकता है भारत : विशेषज्ञ
- माइक्रोन की कमाई से एआई संबंधी आशंकाएं कम होने से एशियाई शेयरों में उछाल आया।
- महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।
- फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने चेकिया को 3-0 से रौंदा
नवीन पटनायक ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- 2029 के चुनाव में मैं ही करूंगा बीजद का नेतृत्व














