कोलकाता, 26 जून । कोलकाता के तारातला इलाके में चल रहे बचाव अभियान को और तेज तथा सटीक बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने अब अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। राहत और बचाव कार्य के दौरान ध्वस्त संरचना के मलबे के भीतर किसी व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को तलाशने के लिए थर्मल इमेजिंग कैमरा और इंफ्रारेड लाइफ डिटेक्टर मशीन को लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि इंफ्रारेड लाइफ डिटेक्टर मशीन के माध्यम से मलबे के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति के शरीर के तापमान का पता लगाया जा सकता है। यदि मशीन किसी स्थान पर मानव शरीर की उपस्थिति के संकेत देती है, तो उसके बाद वहां एक छोटे आकार का थर्मल इमेजिंग कैमरा अंदर भेजा जाता है।
इस तकनीक की मदद से फंसे हुए व्यक्ति की सटीक लोकेशन का पता लगाया जाता है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम चिन्हित स्थान पर बेहद सावधानी के साथ लोहे के बीम और अन्य बाधाओं को काटकर राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाती है।
अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बचाव अभियान की गति बढ़ेगी और मलबे में फंसे लोगों तक जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी। मौके पर एनडीआरएफ सहित अन्य एजेंसियां लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।
Breaking News
- बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया स्पोर्ट्स विमान, बड़ा हादसा टला
- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत 3 जुलाई तक आवेदन
- 'बेबी डू डाई डू' का नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज
- डीडीसीए हॉट वेदर टूर्नामेंट: मद्रास सीसी ने गोल्डन हॉक्स सीसी को 127 रन से हराकर जीता खिताब
- Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रविवार से करेंगे अनशन
- छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित
- कांगो में इबोला के मामले 1,200 के पार
तारातला हादसे में अब थर्मल इमेजिंग कैमरा और इंफ्रारेड लाइफ डिटेक्टर मशीन का इस्तेमाल शुरू
















