नई दिल्ली, 27 जून । पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। वह कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। यह भूख हड़ताल सीजेपी की ओर से जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।
इससे पहले, सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा था कि वे सरकार के जवाब का 27 जून तक इंतजार करेंगे। यदि सरकार की तरफ से शिक्षा प्रणाली में सुधार या लद्दाख के पर्यावरण और संस्कृति की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो वे 28 जून से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठेंगे।
सीजेपी ने देशभर के युवाओं तथा नागरिकों से अपील की है कि वे 28 जून को जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक और इस मुहिम के समर्थन में एकजुटता दिखाएं।
Breaking News
- जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना 'मन की बात' : मुख्यमंत्री साय
- वेनेजुएला में फिर आया भूकंप, अरागुआ तट पर हुई हलचल
- मन की बात: प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा शक्ति से सामाजिक बदलाव तक का किया जिक्र
- बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया स्पोर्ट्स विमान, बड़ा हादसा टला
- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत 3 जुलाई तक आवेदन
- 'बेबी डू डाई डू' का नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज
- डीडीसीए हॉट वेदर टूर्नामेंट: मद्रास सीसी ने गोल्डन हॉक्स सीसी को 127 रन से हराकर जीता खिताब
- Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रविवार से करेंगे अनशन
- छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रविवार से करेंगे अनशन














