इस्लामाबाद, 29 जून । पाकिस्तान की संघीय सरकार ने कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हमले के बाद 28 और 29 जून की दरमियानी रात अफगान सीमा पर हवाई हमले कर 25 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। सूचनामंत्री अताउल्लाह तरार ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया एवं जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के रावलपिंडी मुख्यालय ने कहा कि यह कामयाबी खुफिया आधारित अभियान में मिली।
पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज और दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूचनामंत्री तरार ने एक्स पर कहा कि सुरक्षा बलों ने इस अभियान में कुल 29 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह हमले हाल ही में पाकिस्तान के अंदर खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में निर्दोष लोगों और कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) मुख्यालय के खिलाफ हुई आतंकवादी घटनाओं के बाद किए गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने 28 जून को बाजौर जिले में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनमें जमात-उल-अहरार का कमांडर खान फरोश उर्फ जबाल शामिल है।
मंत्री तरार ने कहा कि सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक जारी रहेगा। तरार के अनुसार, सुरक्षा बलों ने 28 और 29 जून की रात सीमावर्ती इलाकों में मौजूद आतंकवादी कैंपों और ठिकानों पर सटीक हमले किए। अफगान सीमा पर पक्तिका और कुनार में तीन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस हवाई हमले में 25 आतंकवादी मारे गए। इन ठिकानों में मौजूद बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद को नष्ट कर दिया गया।
तरार ने दावा किया कि 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है। अफगान तालिबान खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान प्रांतों में अशांति के लिए जिम्मेदार है। दहशतगर्दों के सफाये के लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया है। आईएसपीआर ने बयान में दावा किया कि अफगान सीमा पर मारा गया कमांडर फरोश विदेशी नागरिक है।
Breaking News
- पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले दिन 81 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
- डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष: प्रौद्योगिकी का एक दशक शासन, अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे बदल रहा है
- महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली रचेंगे सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस
- फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज
- खेती-किसानी कार्य के दृष्टिगत समितियों में खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
- यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया
- अनुभव प्लास्ट के शेयरों ने निवेशकों को दिया झटका, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह इस साल के अंत से पहले बांग्लादेश लौट आएंगी।
- बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में हांगकांग से हारकर भारत बाहर
- वट पूर्णिमा 2026 : इतिहास, महत्व, पूजा विधि और प्रेरणादायक संदेश
पाकिस्तान का अफगान सीमा पर हवाई हमला, 25 आतंकियों को मारने का दावा















