नई दिल्ली, 01 जुलाई । देश के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जून महीने सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 13.9 फीसदी बढ़कर करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले महीने मई में जीएसटी राजस्व संग्रह 3.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था।
जीएसटी महानिदेशालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मई में 1,94,812 करोड़ रुपये (1.95 लाख करोड़) की जीएसटी वसूली हुई है। पिछले साल इसी महीने में 1,71,105 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर जीएसटी राजस्व संग्रह में 13.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू लेन-देन से सकल जीएसटी संग्रह 6.5 फीसदी बढ़कर लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 34.6 फीसदी बढ़कर 60,038 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार कुल ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जून में 29.1 फीसदी बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये रहा।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि के दौरान कुल 6,31,699 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। एक साल पहले इसी अवधि के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह मद में 5,82,542 करोड़ रुपये आए थे। जीएसटी महानिदेशालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 11.2 फीसदी बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को लागू हुए नौ साल पूरे हो चुके हैं। जीएसटी, 1 जुलाई, 2017 से देशभर में लागू है।
Breaking News
- पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
- Google Wallet में अब Gmail से होगी पार्सल ट्रैकिंग, ऐप में दिखेंगे डिलीवरी अपडेट
- 'मिर्जापुर: द मूवी' में गुड्डू पंडित की कहानी लेगी नया मोड़, अली फजल का बदला अंदाज करेगा सरप्राइज
- किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी दाने का पानी?
- ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च
- अम्बिकापुर : सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का खोखरा आगमन, पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
- पुण्यतिथि पर विशेष: डॉ. हेडगेवार के विचारों से प्रेरणा
- जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल सिन्हा ने 4,822 अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया
- तृणमूल पर अधिकार की लड़ाई, चुनाव आयोग के समक्ष आज बागी और ममता गुट की दावेदारी पर अहम सुनवाई
जीएसटी राजस्व संग्रह जून में 14 फीसदी बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये















