रायपुर, 03 जुलाई । राज्यपाल रमेन डेका से आज शुक्रवार को लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र महाराज के नेतृत्व में संचालित सर्वोदय शांति पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर संतों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, संत समाज के विचार और जीवन मूल्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सर्वोदय शांति पदयात्रा को सामाजिक समरसता, अहिंसा और विश्व बंधुत्व का प्रेरक अभियान बताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि, यह पदयात्रा नेपाल से प्रारंभ होकर लगभग 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है। यात्रा का उद्देश्य शांति, सद्भाव, अहिंसा और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ, रायपुर के अध्यक्ष अशोक पटवा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय पटवा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Breaking News
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
- 'अल्फा' में ऋतिक रोशन का कैमियो हुआ लीक
- उबले आलू से बनाएं 5 टेस्टी स्नैक्स, सिर्फ 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार
- राज्यपाल डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट
- छग : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीओडी स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनों में सीटें अभी भी खाली
- राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के दिए निर्देश
- जिले में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ
- सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एमसीएक्स पर गोल्ड ₹2,100 और सिल्वर ₹4,250 तक चढ़ी
- भारत की एलपीजी जरूरतों में अमेरिका की बढ़ी हिस्सेदारी, जून में भी रहा नंबर-1 सप्लायर
- फीफा विश्व कप: स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
राज्यपाल डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट















