Breaking News

'अल्फा' में ऋतिक रोशन का कैमियो हुआ लीक


मनोरंजन 03 July 2026
post

'अल्फा' में ऋतिक रोशन का कैमियो हुआ लीक

यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गई है। फिल्म में ऋतिक रोशन का सरप्राइज कैमियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऋतिक एकबार फिर मेजर कबीर के किरदार में नजर आए हैं, जिससे फिल्म का कनेक्शन वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की अन्य फिल्मों से और मजबूत हो गया है।

फिल्म के ट्रेलर में मेजर कबीर की मौजूदगी का केवल संकेत दिया गया था लेकिन उनका चेहरा छिपाकर रखा गया था। रिलीज के बाद जैसे ही ऋतिक का कैमियो सामने आया, सिनेमाघरों से उनके एक्शन सीक्वेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने लगे। प्रशंसकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइलिश एंट्री की जमकर तारीफ की। हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि यह कैमियो मुख्य रूप से उन प्रशंसकों के लिए ज्यादा खास है, जो लंबे समय से वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स को फॉलो कर रहे हैं।

'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है।

समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां इसके हाई-ऑक्टेन एक्शन और विजुअल्स की सराहना हो रही है, वहीं कहानी और किरदारों की प्रस्तुति को लेकर कुछ दर्शकों ने निराशा भी जाहिर की है। इसके बावजूद ऋतिक रोशन का कैमियो फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बनकर उभरा है और इसने आने वाली स्पाय यूनिवर्स फिल्मों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.