काठमांडू, 04 जुलाई । नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पुलिस संरचना को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए दौरे पर पहुंचे गुरुंग ने विराटनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि सरकार देशभर में जर्जर पुलिस कार्यालय भवनों के पुनर्निर्माण की भी तैयारी कर रही है। कई जिलों में पुलिस संरचना की खराब स्थिति से वे अवगत हैं। उनका मानना है कि पुलिस संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भौतिक सुविधाओं में सुधार बेहद आवश्यक है।
गृहमंत्री ने बताया कि सुरक्षा निकाय सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गृह मंत्रालय तस्करी पर रोक लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। अवैध सीमा-पार गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।
Breaking News
- कांगो में इबोला के 1,502 मामलों की पुष्टि हुई, 473 लोगों की मृत्यु
- नेपाल के गृहमंत्री ने कहा- सीमा सुरक्षा सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता
- भारत की कमर्शियल-इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2032 तक तीन गुना होकर 100 गीगावाट पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट
- सहयोग का संकल्प, विकास का मार्ग: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस
- स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: युवाओं के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत
- गुलजारी लाल नंदा जयंती: राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पी
- ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है
- Taylor Swift से कितने बड़े हैं पति ट्रैविस केल्स, दौलत के मामले में हस्बैंड से 20 गुना से ज्यादा कमाई
- शमशानघाट से हरियाली का संकल्प टेकनार में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया पौधरोपण
- ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ का शुभारंभ
नेपाल के गृहमंत्री ने कहा- सीमा सुरक्षा सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता















