Breaking News

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की पुरुष टीम की घोषणा कर दी है।


खेल 07 July 2026
post

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की पुरुष टीम की घोषणा कर दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं, जो इसी महीने की 23, 25 और 27 तारीख को खेले जाएंगे। सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे।
 
विश्व कप विजेता विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार टीम में शामिल किया है। संजू सैमसन की जगह अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम में जगह दी है, जो पहली बार टीम में शामिल हुए हैं। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भी 2024 के बाद पहली बार टीम में वापसी की है।
 
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) शामिल हैं।
 
इस महीने की 14 तारीख से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए, चयनकर्ताओं ने चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया है।
 
भारत की टीम में शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, शिवम दुबे शामिल हैं। 
 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.