Breaking News

अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली


देश 08 July 2026
post

अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली

नई दिल्ली, 08 जुलाई । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और केरल के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

गृह मंत्री ने संबंधित राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ जैसी परिस्थितियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकारों से प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारी वर्षा के चलते देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.