Breaking News

विकसित भारत के निर्माण में नवाचार और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़े सीपीडब्ल्यूडी : मनोहर लाल


देश 12 July 2026
post

विकसित भारत के निर्माण में नवाचार और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़े सीपीडब्ल्यूडी : मनोहर लाल

नई दिल्ली, 12 जुलाई  केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत की बढ़ती बुनियादी ढांचा संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। विभाग को नवाचार, आधुनिक तकनीक, टिकाऊ निर्माण पद्धतियों और पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।

मनोहर लाल ने रविवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित सीपीडब्ल्यूडी के 172वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कातिकीथला और सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक सतिंदर पाल सिंह भी मौजूद रहे।

मनोहर लाल ने कहा कि डेढ़ सौ वर्षों से अधिक समय से सीपीडब्ल्यूडी भारत की आधारभूत संरचना के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभाग ने अनेक संस्थानों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों और प्रतिष्ठित इमारतों का निर्माण कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को 'संकल्प' की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने 'संकल्प' का अर्थ गति, सुगमता, नेक नीयत, कर्तव्यनिष्ठा, तकनीक को अपनाना, लोकहित और पारदर्शिता बताते हुए कहा कि इसी सोच के साथ नागरिक केंद्रित और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक सतिंदर पाल सिंह ने कहा कि विभाग के 172 वर्ष पूरे होना पूरे सीपीडब्ल्यूडी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विभाग के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पण, पेशेवर दक्षता और कड़ी मेहनत ने इस संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.