Breaking News

शिलांग में कल से नेक्स्ट जेनरेशन प्रशासनिक एवं ई-गवर्नेंस सुधार पर राष्ट्रीय सम्मेलन


देश 13 July 2026
post

शिलांग में कल से नेक्स्ट जेनरेशन प्रशासनिक एवं ई-गवर्नेंस सुधार पर राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग मेघालय सरकार के सहयोग से कल शिलांग में “नेक्स्ट जेनरेशन प्रशासनिक एवं ई-गवर्नेंस सुधार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन देश भर के नीति निर्माताओं, प्रशासकों, प्रौद्योगिकीविदों और शासन विशेषज्ञों को लोक प्रशासन और डिजिटल शासन के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाएगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.