जिसके नेता आज नक्सलियों के गुणगान कर रहे हैं! ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सीधे सवाल पूछा कि क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले अपने विधायक अटल श्रीवास्तव को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करेंगे? अगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया जाता है, तो जनमानस में यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के लोग पूरी तरह से नक्सली विचारधारा के साथ हैं और नक्सलियों के समर्थन में खड़े हैं।
Breaking News
- पासपोर्ट का उद्देश्य विदेश जाने को विनियमिति करना, वर्तमान में 8 प्रतिशत से कम भारतीयों के पासः विदेश मंत्रालय
- किन वजहों से होती है किडनी स्टोन की समस्या?
- दुर्ग: सीएम हेल्पलाइन की मदद से दूर हुआ अंधेरा
- अरुणाचल में बाढ़ से पारसी-पारलो सर्कल और दामिन में बड़े पैमाने पर नुकसान
- भारत-ऑस्ट्रेलिया नागरिक परमाणु समझौता भारत की स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं के लिए दीर्घकालिक ईंधन सुरक्षा को मजबूत करता है।
- राकांपा एपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव पर रार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा-कोर कमेटी की बैठक में होगा फैसला
- दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा
- रायपुर : विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह 18 जुलाई तक
- 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की हुई एंट्री
- गोपाल गणेश आगरकर के आदर्श और उनका संदेश
दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा
रायपुर 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके नेताओं की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ठाकुर ने आज मंगलवार काे एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेसियों द्वारा दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना और उसे अपना आदर्श बताना बेहद आपत्तिजनक है। यह कृत्य साफ तौर पर कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा को उजागर करता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के जो विधायक आज नक्सली हिड़मा का समर्थन कर रहे हैं, उनके इस कृत्य से आज स्वर्ग में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल जैसी महान विभूतियों की आत्माएँ भी रो रही होंगी और अफसोस कर रही होंगी कि वे जीवनभर किस पार्टी में रहे,














