अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' अब अपनी तय रिलीज तारीख 28 अगस्त को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स इसकी रिलीज को लेकर नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म को या तो तय समय से पहले रिलीज किया जा सकता है या फिर इसकी रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिपोर्टों के मुताबिक, अगस्त के अंतिम सप्ताह में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज तय होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला बनने की संभावना थी। इसी दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज भी 28 अगस्त से हटाकर 25 सितंबर कर दी गई है। वहीं अनुपम खेर और बोमन ईरानी की 'खोसला का घोसला 2' भी इसी अवधि में आने वाली है। ऐसे में निर्माताओं ने 'ईथा' के लिए नई रणनीति बनाने का फैसला किया है।
फिल्म की रिलीज में बदलाव के पीछे कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है, जो 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी फिल्मों की भिड़ंत से कमाई प्रभावित हो सकती है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईथा' में श्रद्धा कपूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब दर्शकों की नजर निर्माताओं द्वारा घोषित की जाने वाली नई रिलीज तारीख पर टिकी है।
Breaking News
- पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार, पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर
- वैज्ञानिक ग्लेशियर पिघलने के जोखिम का अध्ययन करने के लिए ग्रीनलैंड के लिए रवाना हुए।
- 'टॉक्सिक' बनी टेंशन, ईथा की रिलीज डेट टालने की तैयारी
- एक दिन में कितने आंवला खाएं?
- स्व. तीजनबाई के दशगात्र में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी
- दुर्ग: सीएम हेल्पलाइन की मदद से दूर हुआ अंधेरा
- खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में छह ट्रैक्टर जब्त
- छग विधानसभा : रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हंगामा,कांग्रेसी विधायक हुए निलंबित
- स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
- विश्व कप बचाने का दबाव अर्जेंटीना पर : इंग्लैंड डिफेंडर मार्क गुएही
'टॉक्सिक' बनी टेंशन, ईथा की रिलीज डेट टालने की तैयारी















