इस्लामाबाद, 17 जुलाई । पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बन्नू जिले में एक खुफिया सूचना पर केंद्रित अभियान में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। उनके पास से राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जवानों को देखते ही आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हुई गोलीबारी में पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और भाग रहे संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। उनके पास से पांच कलाश्निकोव राइफल, दस मैगजीन, पांच बैंडोलियर, दो हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आतंकवादियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
Breaking News
- पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी : मयंक गुर्जर
- कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी पर विधानसभा में सवाल, विधायक ने मांगा जवाब
- देश में इस वर्ष के अंत तक 350 रेलवे स्टेशनों का होगा नवनिर्माण : अश्विनी वैष्णव
- बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
- एंडी बर्नहैम ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता बने; अगला पड़ाव – प्रधानमंत्री
- भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
- सेमीकंडक्टर 2.0: भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विस्तार
- किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी दाने का पानी?
- फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे
- लुइस सुआरेज़ ने रोनाल्डो नाज़ारियो को बताया 'सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9', साझा की तस्वीर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकी ढेर















