नई दिल्ली, 18 जुलाई । देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''सफल लॉन्च के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। विक्रम-1 ऊंचाइयां छुए। इतिहास रचे और इनोवेटर्स की एक पीढ़ी को प्रेरित करे।''
प्रधानमंत्री ने लिखा, '' आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल, 'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्च करेगा। यह चार चरण वाला रॉकेट तेज़ी से और जरूरत के हिसाब से लॉन्च सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमिता की भावना को दर्शाता है। ये यह भी दिखाता है कि कैसे हमारे अंतरिक्ष-क्षेत्र के सुधार इनोवेशन और उद्यम के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।
उन्होंने कहा, '' मैं सभी भारतीयों खासकर अपने युवा दोस्तों से आग्रह करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक मिशन को देखें और #IndiaWithVikram1 का इस्तेमाल करके टीम स्काईरूट को सफलता के लिए शुभकामनाएं दें। उल्लेखनीय है कि स्काईरूट एयरोस्पेस हैदराबाद की कंपनी है। कंपनी ने इसे मिशन आगमन विक्रम-1 रॉकेट नाम दिया है। इसका प्रक्षेपण आज सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाना है।
Breaking News
- स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर मंगल पांडे
- जनकल्याण और सामाजिक समरसता के प्रेरक डॉ. खूबचंद बघेल
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बोले-रणदीप हुड्डा
- हम कोच डिडिएर डेशां को जीत के साथ विदाई देना चाहते थे: एम्बाप्पे
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की तीन राष्ट्रों की यात्रा पर रवाना हुईं।
- कॉटन विश्वविद्यालय में परंपरा से परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया
- भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जल्द ही वैश्विक विकास में इसका छठा हिस्सा होगा: सीतारमण
- 43 की उम्र तीसरी बार बनने जा रही The Odyssey एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी में किया 5 फिल्मों का प्रमोशन, हेलीकॉप्टर में आती थीं काम पर
- भटगांव माध्यमिक शाला में गायत्री परिवार का वृक्ष गंगा अभियान, 50 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं
















