रायपुर, 20 जुलाई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे।
वहीं दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार पहुंचकर गौ सेवा संगम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आज दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के अलावा पाटन विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें मौजूद रहेंगे।
Breaking News
- समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तमांग से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
- अमेरिका और कनाडा के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू करने का किया ऐलान
- स्टॉक मार्केट में एसबीआई फंड्स की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
- नेपाल के अन्नपूर्ण संरक्षण क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड आगमन, 169 देशों के 5.08 लाख सैलानी पहुंचे
- अमेरिका-ईरान युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, लगी आग
- बेंगलुरु में आईएसआईएस भर्ती और फंडिंग नेटवर्क से जुड़े मामले में ईडी का आठ ठिकानों पर छापा
- सिक्किम के सुरंग हादसे पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जताया दुख, बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश
- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य
- श्री चित्रा और ISRO बायो-एस्ट्रोनॉटिक्स में पोस्ट-डॉक्टरल प्रोग्राम शुरू करेंगे
- मानसून में कंट्रोल हो सकती है पेट से जुड़ी समस्याएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर















