Breaking News

'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह


मनोरंजन 20 July 2026
post

'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह

लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह जल्द ही प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के गीत 'ये आवारापन' से होगी। इस गीत को अमाल मलिक ने संगीतबद्ध किया है जबकि इसके बोल रश्मी विराग ने लिखे हैं। अरिजीत की वापसी की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'ये आवारापन' गीत 21 जुलाई को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह का रिश्ता लंबे समय से रहा है। विशेष फिल्म्स ने ही उन्हें फिल्म 'मर्डर 2' के गीत 'फिर मोहब्बत' के जरिए बड़ा मौका दिया था, जिसके बाद अरिजीत हिंदी फिल्म संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शामिल हो गए।

फिल्म 'आवारापन 2' वर्ष 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला सनी देओल अभिनीत 'बंटवारा 1947' से होगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.