मथुरा, 22 जुलाई गुरू पूर्णिमा से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार को संत प्रेमानंद के दर्शन व पूजन के लिए मथुरा पहुंचे। यमुना पार स्थित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद के दर्शन कर विराट व अनुष्का ने पूजा-अर्चना की।
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले वृंदावन में गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसी अवसर पर भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट काेहली और उनकी पत्नी अनुष्का अपने गुरु का आशीर्वाद लेने आज मथुरा पहुंचे। उनका एक वीडियाे वायरल हाे रहा है, जिसमें विराट कोहली ब्राउन शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा व्हाइट और ब्लू रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली पिछले कुछ साल से समय-समय पर संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन आते रहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, आईपीएल खिताब जीतने के बाद और कई महत्वपूर्ण क्रिकेट सीरीज से पहले या बाद में भी वह यहां आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। माना जाता है कि विराट और अनुष्का आध्यात्मिक जीवन को काफी महत्व देते हैं और अपने गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहते हैं। दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
Breaking News
- इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन सेवा और जनसरोकार के नाम, नेत्रहीन बच्चों संग मनाया जश्न
- जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित
- दो वक्त की रोटी को तरस रहे, चाल में रहने को मजबूर आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने सुनाई बदहाली की दास्तान
- जीशान अय्यूब को 'चौहान' के मेकर्स ने दिया धोखा? अजय देवगन की फिल्म पर लगाया आरोप- 'आवाज का गलत इस्तेमाल किया
- साय ने यूनिसेफ प्रतिनिधि का स्वागत किया
- रुबियो का कहना है कि अमेरिका अभी भी ईरान संकट पर बातचीत करने को तैयार है
- स्पेन और फ्रांस में आग, बाल्कन में ओलावृष्टि; यूरोप का अनिश्चित मौसम जारी है।
- विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का कहना है कि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण 2026 में वैश्विक विकास दर घटकर 1.3% हो सकती है।
- क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए















