Breaking News

आलू नहीं, इस बार टमाटर से बनाएं पराठा, स्वाद जीत लेगा दिल

post

आलू नहीं, इस बार टमाटर से बनाएं पराठा, स्वाद जीत लेगा दिल

टमाटर की चटनी और सब्ज़ी तो सभी ने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का पराठा ट्राई किया है? है न कुछ नया और अलग. तो चलिए फिर देर किस बात की, बिना देरी किए एक बार नजर डाल लेते हैं इस स्वादिष्ट पराठे को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

सामग्री 

  • टमाटर (3 बड़े)
  • अदरक (आधा इंच)
  • हरी मिर्च (1)
  • आटा (गेहूं) 
  • धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • अजवाइन (1 टीस्पून)
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • पानी (थोड़ा)

बनाने का सही तरीका क्या है?

आटा कैसे तैयार करें?

  1. टमाटर का स्वादिष्ट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिक्सी लेनी है.
  2. इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर पीस लें.
  3. अब गेहूं का आटा लें और उसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें.
  4. आटे को अच्छी तरह गूंथ लें और जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिला लें.
  5. जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो ऊपर से तेल डालकर आटे को ढककर रख दें. 

पराठा कैसे बनाएं?

10 मिनट बाद आटे की एक छोटी लोई बनाएं.सूखा आटा लगाकर इसे बेलकर अपनी पसंद की शेप का पराठा बनाएं.चाहे दही हो या चटनी, किसी के साथ भी परोसें.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.