वैजयंती माला बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं, जिनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस ने भी फैंस के दिलों में छाप छोड़ी. हालांकि उनका 68 साल पुराना देहाती गाना आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैजयंती माला के कल्ट माने जाने वाले गाने की फिल्म ने वो रिकॉर्ड बनाया, जिसे 37 साल तक कोई तोड़ नहीं पाया. दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म मधुमती की, जिसका देहाती गाना चढ़ गया पापी बिछुआ खूब पॉपुलर है. वहीं कई रियलिटी शोज और इवेंट्स में लोग इस गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं.
वैजयंती माला ने अपने डांस से बनाया कल्ट
लता मंगेशकर का दौर कई सालों तक चला, जिसमें उन्होंने कई गाने गाए. इन्हीं में से एक था 1958 में रिलीज हुई दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म मधुमती का गाना चढ़ गयो पापी बिछुआ का, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी. इस गाने में गांव की पृष्णभूमि दिखाई गई थी. जबकि पारंपरिक संगीत की धुनों का इस्तेमाल किया गया था. वहीं बोल मशहूर संगीतकार सलिल चौधरी और गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे.
37 साल तक मधुमती का नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड
मधुमती का ना सिर्फ चढ़ गयो पापा बिछुआ पॉपुलर हुआ. बल्कि फिल्म 37 साल तक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर गई, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया. IMdb के अनुसार, 'मधुमती' 37 सालों तक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसी फिल्म को सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड मिलने का रिकॉर्ड अपने नाम रखे हुए थी. वहीं 1996 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने दस अवॉर्ड के साथ मधुमती का रिकॉर्ड तोड़ा था.
वैजयंती माला के बारे में
वैजयंती माला एक्टिंग के साथ साथ भारतनाट्यम और कथक में माहिर डांसर हैं. उन्होंने तमिल फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत की. जबकि 1954 में नागिन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह देवदास, मधुमती, संगम, अमर प्रेम, गंगा जमुना और राम और श्याम में नजर आईं.















