जगदलपुर, 28 जुलाई। भारतीय सेना में 'बस्तर रेजिमेंट' के गठन की मांग को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जवाब दिया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र भेजकर जानकारी दी है कि, प्रस्ताव प्राप्त हो गया है और इस पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 26 जून 2026 को रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की थी। अपने पत्र में उन्होंने बस्तर क्षेत्र के आदिवासी युवाओं और जवानों की वीरता, सुरक्षा अभियानों में उनके योगदान और देश सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया था।
विजय शर्मा ने कहा था कि, बस्तर के जवान लंबे समय से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया था कि बस्तर रेजिमेंट के गठन से न केवल देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को सेना में सेवा के अधिक अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने यह भी कहा था कि, ऐसी रेजिमेंट के गठन से बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और युवाओं में देश सेवा, अनुशासन एवं गौरव की भावना को बढ़ावा मिलेगा। विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र और प्राप्त जवाब को अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई 2026 को भेजे जवाब में कहा कि, 26 जून को भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बस्तर रेजिमेंट के गठन से संबंधित प्रस्ताव की जांच और विचार की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद बस्तर क्षेत्र के लोगों और युवाओं में इस मांग को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। अब सभी की नजरें इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।
Breaking News
- दिल्ली में 'सराय काले खां लूप' पर जाम से मुक्ति दिलाने को एनएचएआई ने शुरू किया काम
- संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा
- एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर एक्शन में कलेक्टर महोबे, सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण
- एक साल बाद भी झिटकीपारा में प्राथमिक शाला भवन नहीं बना, अस्थायी झोपड़ी में स्कूल
- तकनीकी वस्त्रों से संबंधित कुल 59 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए: केंद्र
- उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 2025 में 4.84 लाख से अधिक छापे मारे।
- बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, रक्षा मंत्री ने दिया जवाब
- स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह
- बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया।
- सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर
बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, रक्षा मंत्री ने दिया जवाब















