भारत के अनुभवी शटलर एच.एस. प्रणय ने ताइपे ओपन-2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने जापान के मिनोरू कोगा को केवल 35 मिनट में 21-11, 21-14 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया।
विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रणय इस सीजन संघर्ष से गुजर रहे थे। ताइपे पहुंचने से पहले वह इस वर्ष केवल तीन बार शुरुआती दौर पार कर सके थे। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला भारत के मिथुन मंजूनाथ और हांगकांग के जेसन गुनावन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
महिला एकल में अनमोल खरब ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने भारत की ही इशिका जायसवाल को 56 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-15, 11-21, 21-19 से हराया। अब अनमोल का सामना अश्मिता चालिहा और चीनी ताइपे की दूसरी वरीयता प्राप्त टी लिन ह्सियांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
हालांकि, भारत को कुछ निराशा भी हाथ लगी। पुरुष एकल में रौनक चौहान को सिंगापुर के रिची डुटा रिचार्डो ने 21-14, 21-16 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं महिला एकल में श्रियांशी वालिशेट्टी को थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग के खिलाफ 21-11, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा।
ताइपे ओपन में भारत के कई अन्य खिलाड़ी भी चुनौती पेश कर रहे हैं और उनसे आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
ताइपे ओपन: प्रणय और अनमोल खरब दूसरे दौर में, रौनक और श्रियांशी बाहर















