साइबर क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मेल दिखाने वाली प्रीतम एंड पेड्रो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब खबर है कि इस JioHotstar सीरीज का इंटरनेशनल रीमेक बन सकता है। राजकुमार हिरानी द्वारा क्रिएट और प्रोड्यूस की गई, जबकि अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके कोरियन रीमेक को लेकर शुरुआती स्तर पर बातचीत चल रही है।
इंडस्ट्री से जुड़े एक स्वतंत्र सूत्र के मुताबिक, "राजकुमार हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने इसके रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए मेकर्स से संपर्क किया है। फिलहाल यह बातचीत शुरुआती दौर में है और दोनों पक्ष इस कहानी को कोरियन दर्शकों के लिए किस तरह ढाला जाए, इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।"
हालांकि अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर है और आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह दिखाता है कि दुनियाभर में भारतीय कहानियों को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इमोशन, कॉमेडी और साइबर क्राइम का अनोखा मेल इस सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में रीमेक के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।
अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और डेब्यूटेंट वीर हिरानी स्टारर प्रीतम एंड पेड्रो एक पुराने ख्यालों वाले पुलिस अफसर और एक युवा हैकर की अनोखी साझेदारी की कहानी है, जो मिलकर साइबर क्राइम की दुनिया का सामना करते हैं। यह सीरीज राजकुमार हिरानी का क्रिएटर और प्रोड्यूसर के तौर पर पहला लॉन्ग-फॉर्म स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट है, जबकि इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है।
फिलहाल कोरियन रीमेक को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर यह बातचीत आगे बढ़ती है, तो प्रीतम एंड पेड्रो उन भारतीय कहानियों में शामिल हो जाएगी, जिन्हें ग्लोबल स्त
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
'प्रीतम एंड पेड्रो' को लेकर बड़ी खबर, कोरियन रीमेक पर शुरू हुई चर्चा















