पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छात्रों का भविष्य लगातार संकट में रहा है। यहां तक कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान छात्रों को जेल भेजा और उन पर लाठियां भी चलवाईं।
अनुराग ठाकुर ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उल्लेख कर कहा कि पांच वर्षों में 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन इसके बावजूद तत्कालीन शिक्षा मंत्री को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों की बात करती है, जबकि उसके शासनकाल में युवाओं का भविष्य लगातार संकट में रहा।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर















