नगर पालिका परिषद बीजापुर में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने सभी मनोनीत एल्डरमैनों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनके सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री संजय लुकड़, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला तोकल, भाजपा बीजापुर मंडल अध्यक्ष अशोक राव, भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्यमैया जागर सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एल्डरमैन नगर पालिका परिषद के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनके अनुभव का लाभ नगर के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े निर्णयों में मिलेगा। सभी जनप्रतिनिधियों ने बीजापुर के सर्वांगीण विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण















