कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "सजग कोरबा–सतर्क कोरबा" अभियान के तहत बुधवार को शहर के दो प्रमुख स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत यातायात थाना, कोरबा की टीम ने निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन तथा निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल या अन्य मोटर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे उनके साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता व परिजनों को भी हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत घर और विद्यालय से होती है तथा बच्चों की जागरूकता पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज में भी यातायात जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि बच्चे स्वयं जागरूक होंगे तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि "सजग कोरबा–सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर इसी प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित की जा सके।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ















