प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर और धावक गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरजिंदर का यह प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी रहा, जो विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है। हरजिंदर के भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले गुलवीर को बधाई देते हुए कहा कि ग्लासगो में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा कि गुलवीर की प्रतिबद्धता और समर्पण सराहनीय है तथा उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि एथलेटिक्स में गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा रजत अपने नाम किया।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई















