Breaking News

निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों को वितरण किया गया रेनकोट

post

निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों को वितरण किया गया रेनकोट

भिलाई-3 । सावन के पहले ही दिन भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को रेनकोट वितरण किया गया। जिसका उद्देश्य लगातार हो रही बारिश से कर्मचारियों को कार्य के दौरान फिल्ड में सुरक्षा चक्र प्रदान करना है।

महापौर निर्मल कोसरे ने इस मौके पर अपने उद्भार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे भिलाई-चरौदा निगम के कर्मचारियो को रेनकोट वितरण किया जा रहा है। जिससे किसी कर्मचारी को अपने दायित्व निर्वहन के दौरान बरसात के कारण बाधा उत्पन्न ना हो। वही श्री कोसरे ने आगे कहा कि बरसात के दिनो में कई प्रकार की संक्रामक बिमारियों और कीड़े आदि हवा में उड़ने वाले से बचाव के तौर पर भी रेनकोट कर्मचारियों के लिए उपयोगी रहेगा। मौके पर निगम स्वास्थ्य विभाग के समस्त महिला एवं पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.