घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 250 रुपये प्रति 10 ग्राम लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
कीमत में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- राष्ट्रमंडल खेल : प्रीति और जैसमीन ने मुक्केबाजी में जीते स्वर्ण
- स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड की कप्तानी, बास डी लीडे बने नए कप्तान
- सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
- PMGSY-IV में विशेष प्रावधान की मांग
- शिक्षा, संस्कृति और स्वराज के महानायक
- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं राजर्षि टंडन
- सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा
- ‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई
- सीडब्ल्यूजी 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाल, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
- टेस्ला ने भारत में मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव की टेस्ट ड्राइव शुरू की
सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव में बदलाव नहीं















