धमतरी, 03 अगस्त धमतरी जिले में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग ने ई-केवाईसी अभियान में तेजी ला दी है। जिले के कुल एक लाख 15 हजार पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ई-केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से की जा रही है। अब तक लगभग 5,300 श्रमिकों के आवेदन ही ऑनलाइन हो सके हैं, जबकि शेष बड़ी संख्या में श्रमिकों का सत्यापन अभी बाकी है। सभी सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, इसलिए अभियान को और गति देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, क्लस्टर नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पहुंचकर शीघ्र ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों से भी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे उन्हें शासन की विभिन्न श्रमिक हितग्राही एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा।
जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने सभी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं संबंधित विभागों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले श्रमिक शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए श्रम विभाग ने सभी जनपद एवं नगर पंचायतों को ग्राम पंचायतवार श्रमिकों का डाटा उपलब्ध करा दिया है तथा क्लस्टर बनाकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की सतत निगरानी करेंगे।
Breaking News
- अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर
- भारत वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की ओर अग्रसर, रिकॉर्ड घरेलू यात्राओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से मिली नई गति
- राज्यसभा ने MSME विधेयक पारित किया जिसका उद्देश्य विलंबित भुगतानों की समस्या का समाधान करना और विवादों के निपटारे को सरल बनाना है।
- रक्षा मंत्री ने बेहतर रक्षा प्रणाली के लिए वर्दीधारी और नागरिक सेवाओं के बीच अधिक समन्वय का आह्वान किया।
- स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
- ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान की सफलता युवा महिलाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी : राष्ट्रपति
- कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर-वनमंत्री श्री केदार कश्यप
- दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- रायपुर : नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक
- रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
शासकीय योजनाओं का लाभ बनाए रखने ई-केवाईसी कराएं अपडेट: जयंत नाहटा







.jpg)







