दुर्ग जिले के सेक्टर 9 भिलाई स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान की सेवा दी। शिविर में 291 यूनिट रक्तदान हुआ। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रक्तदान शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रस्ट के जिला संयोजक खेमेन्द्र साहू ने रक्तदान शिविर के आयोजन के उद्देश्य एवं ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में ’रक्तदान-महादान’ विषय पर बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील के साथ ही रक्तदान अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सुझाव और सहयोग का आह्वान किया गया। कलेक्टर की अपील पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवादारों ने जिला प्रशासन को रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक हेतु शिविर में संग्रहित रक्त डोनेट करने का भरोसा दिलाया। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक के पश्चात् यह किसी सामाजिक संस्था का पहला विशाल रक्तदान शिविर है, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़ कर रक्तदान हेतु आगे आए है। इनके द्वारा 291 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ. शरद पाटनकर, प्रमोद बाघ, राज अड़तिया और विजय ताम्रकार तथा सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशिषान मिंज, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. एस.आर. चुरेन्द्र और उनकी पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े लोग उपस्थित थे।
Breaking News
- अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर
- भारत वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की ओर अग्रसर, रिकॉर्ड घरेलू यात्राओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से मिली नई गति
- राज्यसभा ने MSME विधेयक पारित किया जिसका उद्देश्य विलंबित भुगतानों की समस्या का समाधान करना और विवादों के निपटारे को सरल बनाना है।
- रक्षा मंत्री ने बेहतर रक्षा प्रणाली के लिए वर्दीधारी और नागरिक सेवाओं के बीच अधिक समन्वय का आह्वान किया।
- स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
- ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान की सफलता युवा महिलाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी : राष्ट्रपति
- कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर-वनमंत्री श्री केदार कश्यप
- दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- रायपुर : नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक
- रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के आह्वान पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भिलाई में रक्तदान शिविर















