नई दिल्ली, 03 अगस्त अमेरिका के यूजीन में 5 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की 36 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय दल में 23 पुरुष और 13 महिला एथलीट शामिल हैं, जो कुल 18 स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुरुष वर्ग में मोहम्मद अशफाक, पीयूष राज (400 मीटर), वेंकटराम रेड्डी मोगाली, उविन आनंद (800 मीटर), अमित कुमार (400 मीटर बाधा दौड़), बसंत और अम्ब्रीश कार्तिकेयन (ऊंची कूद), शाहनवाज खान और जितिन अर्जुनन रमन (लंबी कूद), रॉयशन चंद्रशेखर और धनुष राज मनप्पट्टी (त्रिकूद), निश्चय (डिस्कस थ्रो), आशीष यादव और धरनीधरन थियागराजन (भाला फेंक), नितिन गुप्ता (5000 मीटर रेस वॉक) शामिल हैं।
इसके अलावा अंशु राजक, आदित्य तात्या पिसाल, निवेद कृष्णा ज्योतिप्रकाश, नील समराज और रुद्र सचिन शिंदे पुरुष 4x100 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगे, जबकि रंजीत कुमार, सबीर सैयद और नकुल प्रभु पुरुष 4x400 मीटर रिले में चुनौती पेश करेंगे।
महिला वर्ग में तनु चौधरी (400 मीटर बाधा दौड़), पूजा (ऊंची कूद), अंशु (गोला फेंक), अमानत कंबोज (डिस्कस थ्रो) और पूनम (भाला फेंक) भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी।
महिला 4x100 मीटर रिले टीम में आरती, भावना गणेश कुमार, काजल हीराबाई वाजा, रुजुला अमोल भोंसले और अनन्या सुरेश शामिल हैं, जबकि तहुरा खातून, भूमिका संजय नेहाते और थिया अरुमुगम महिला 4x400 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगी।
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप को युवा एथलीटों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। भारतीय एथलीट इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए 36 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित
















