नई दिल्ली, 04 अगस्त केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने देश के युवाओं को रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर आज यहां पार्टी के सांसदों के साथ गहन विचार मंथन किया और 2030 में देश में हाेने वाले राष्ट्रमंडल खेलाें के आयाेजन की तैयारियाें का जायजा लिया।
संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उपराेक्त दाेनाें विषयाें पर अपने विभाग के दाे विशेष याेजनाओं के प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद शामिल हुए। इसके अलावा संसद के मानसून सत्र में शेष 10 दिनों में दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने की रणनीति तय की गई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मानसून सत्र के शेष 10 दिनों के लिए संसद की फ्लोर मैनेजमेंट रणनीति, विभिन्न विधायी कार्यों और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। इस के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दो विशेष प्रेजेंटेशन दिए। पहला प्रेजेंटेशन कॉमनवेल्थ गेम्स और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित था, जबकि दूसरा रोजगार सृजन के अवसरों पर आधारित रहा।
बैठक में एनसीपीआई के तीन सांसद अबू ताहिर, खलीलुर्रहमान और युसुफ पठान लगातार दूसरी बार शामिल नहीं हुए। ये तीनों सांसद पिछले मंगलवार को हुई 'मंगल मिलन' बैठक से भी अनुपस्थित रहे थे। उनकी लगातार गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। इनके वापस तृणमूल कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक न तो तीनों सांसदों और न ही एनसीपीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
बैठक के बाद सांसद रवि किशन ने मीडिया को बताया कि बैठक अच्छी रही। बैठक में बताया गया कि "देश की विकास यात्रा बहुत अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। आज जीडीपी वृद्धि, रोजगार और युवाओं के लिए अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
'मंगल मिलन' में मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल और रोजगार पर दिये दो विशेष प्रेजेंटेशन















