अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर तीन सफल सीजन के बाद अब 'मिर्जापुर' की दुनिया बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता के बीच रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह फरहान अख्तर के नए म्यूजिक लेबल 'एक्सेल म्यूजिक' के तहत जारी होने वाला पहला गीत है।
यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (यूएमजी) के साथ साझेदारी में रिलीज हुए 'दो नंबरी' को हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज किया है। इस गीत के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में बतौर गायक और संगीतकार अपनी शुरुआत की है। गाने के म्यूजिक वीडियो में भी धांडा नजर आ रहे हैं। देसी अंदाज और दमदार रैप से सजे इस गीत को फिल्म के प्रचार अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी सहित कई लोकप्रिय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद अब फिल्म से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज















