भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने स्वतंत्र संगीत क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 'राह रिकॉर्ड्स' नाम से नया म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ फिल्मी संगीत तक सीमित न रहकर देशभर के उभरते और प्रतिभाशाली संगीतकारों, गायकों तथा गीतकारों को पहचान दिलाना और उन्हें एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। लेबल का पहला गीत 'जादूगरी' 5 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसे युवा गायक अमन ने अपनी आवाज दी है।
यश राज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने कहा कि वाईआरएफ पिछले पांच दशकों से नई प्रतिभाओं को अवसर देने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का काम करता आया है। उनके अनुसार, भारत का इंडिपेंडेंट म्यूजिक इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है और कलाकारों को केवल संगीत वितरण नहीं, बल्कि भरोसेमंद साझेदारी, मार्गदर्शन और दीर्घकालिक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राह रिकॉर्ड्स इसी सोच के साथ कलाकारों के विकास में सहयोग करेगा।
राह रिकॉर्ड्स का फोकस कलाकारों की दीर्घकालिक प्रगति पर रहेगा। इसके तहत गीत लेखन में सहयोग, रचनात्मक दिशा-निर्देश और श्रोताओं से मजबूत जुड़ाव बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे नकुल शर्मा ने कहा कि यह मंच कलाकारों को अपनी वास्तविक पहचान और मौलिक संगीत दुनिया के सामने पेश करने का अवसर देगा। वाईआरएफ की इस नई पहल से स्वतंत्र संगीत क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'















