नई दिल्ली, 05 अगस्त कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने संसद में जारी गतिरोध के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार जनता और विपक्ष की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहा है, लेकिन सरकार किसी भी विषय पर चर्चा नहीं कराना चाहती।
संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष देश की जनता की आवाज को संसद में उठा रहा है, लेकिन सरकार उसे सुनने के बजाय उससे बच रही है। गृहमंत्री संसद में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। संसद में जारी गतिरोध का समाधान सरकार को ही निकालना होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरता की। बिहार में छात्रों पर एके 47 चलाई गई। इन घटनाओं पर गृहमंत्री को संसद में जवाब देना चाहिए। विपक्ष केवल इन मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है।
वेणुगोपाल ने राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी पर कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय नहीं की गई है और न ही निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। विपक्ष यह जानना चाहता है कि राम मंदिर के चढ़ावे के मामले में क्या हुआ, लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद में ई-20 से जुड़े मुद्दे और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का विषय भी उठाया है। ये सभी जनहित के मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इनमें से किसी पर भी चर्चा कराने के लिए तैयार नहीं है। सरकार संसद को प्रभावी ढंग से चलाने की इच्छुक नहीं है।
Breaking News
- मानवाधिकार आयोग ने मप्र के शिवपुरी में छात्र की पिटाई, जातिवादी टिप्पणी मामले का लिया स्वतः संज्ञान
- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मोहन यादव
- सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
- शूटिंग के दौरान महेश बाबू का वीडियो लीक
- ट्रंप को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के पास आया यात्री विमान, हड़कंप
- ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज
- ब्रिक्स बैठक में भारत-दक्षिण अफ्रीका ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर किया मंथन
- संसद ने कुछ मांगों को पूरा करने के लिए धन के विनियोजन को अधिकृत करने वाला विधेयक पारित किया।
- कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
- मुंबई में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ब्रिक्स वेव्स बाजार का शुभारंभ हुआ।
केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर लगाया विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप
















