रायपुर, 6 अगस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचकर पारस राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे 'विकसित भारत' विषय के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत वह ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इन बैठकों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और विभागीय कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।















