जगदलपुर, 06 अगस्त बस्तर अंचल के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर है। जगदलपुर के आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वावधान में सोमवार 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।
उपसंचालक रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर के 03 प्रमुख नियोजकों द्वारा लगभग 219 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा । चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 8 हजार रूपये से लेकर 26 हजार रूपये तक का आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा ।
मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई तथा इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकते हैं । भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिलिंग ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग स्टाफ, एचआर एग्जीक्यूटिव, सर्विस इंचार्ज, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टोर कीपर, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को सबसे पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल (https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx) पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लिया है, वे 10 अगस्त को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यताओं की मूल प्रति एवं छायाप्रति, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल डिवाइस के साथ सीधे जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Breaking News
- मानवाधिकार आयोग ने मप्र के शिवपुरी में छात्र की पिटाई, जातिवादी टिप्पणी मामले का लिया स्वतः संज्ञान
- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मोहन यादव
- सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
- शूटिंग के दौरान महेश बाबू का वीडियो लीक
- ट्रंप को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के पास आया यात्री विमान, हड़कंप
- ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज
- ब्रिक्स बैठक में भारत-दक्षिण अफ्रीका ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर किया मंथन
- संसद ने कुछ मांगों को पूरा करने के लिए धन के विनियोजन को अधिकृत करने वाला विधेयक पारित किया।
- कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
- मुंबई में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ब्रिक्स वेव्स बाजार का शुभारंभ हुआ।
10 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, निजी क्षेत्र के 219 पदों पर होगी भर्ती















