वाशिंगटन, 06 अगस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष में सैन्य हथियारों के भंडार के कमी के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त और भारी भंडार है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सैन्य भंडार के बारे में सूचना लीक करेंगे, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती है।
ट्रंप की यह टिप्पणी सीएनएन की रिपोर्ट के बाद आई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि ईरान के साथ संघर्ष के बाद अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने कुछ हथियारों, खासकर एयर डिफेंस इंटरसेप्टर के भंडार में खतरनाक कमी को लेकर चिंता जताई है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, " अमेरिका के पास खास तरह के भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मौजूद है। जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इनका निर्माण किया जा रहा है। रक्षा कंपनियां अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा संयंत्र और कारखाने स्थापित कर रही हैं। अफवाह फैलाने वाले देशद्रोही तत्वों की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़कर लंबी जेल की सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।"
Breaking News
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
- छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त जारी की
- निगम की कार्रवाई: नंदिनी रोड पर सड़क घेरकर रखी रेत जब्त
- नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
- गुरुदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण
- 6 ग्रहों का दुर्लभ अलाइनमेंट, क्या आपकी आंखों से दिखेगा यह अद्भुत नजारा?
- NASA Spacewalk: अनिल मेनन-जेसिका मीर ने रचा नया इतिहास
- मध्य प्रदेश की प्राकृतिक विरासत पर संकट, विकास कार्य की जद में इकलौता पीला पलाश
- BSP में मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान, अनेक उत्पादन इकाइयों ने बनाए नए रिकॉर्ड
- मैत्री विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज















