Breaking News

भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय परामर्श का 19वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ।


देश 07 August 2026
post

भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय परामर्श का 19वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

भारत और सिंगापुर ने भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप में उल्लिखित आठ क्षेत्रों के अंतर्गत द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय परामर्श का 19वां दौर कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
 
बैठक की सह-अध्यक्षता सचिव (पूर्वी), रुद्रेंद्र टंडन और सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव (नीति), ल्यूक गोह ने की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए आसियान सहित अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मंचों पर घनिष्ठ समन्वय के महत्व को दोहराया।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया। व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए रोडमैप पिछले वर्ष सितंबर में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की भारत यात्रा के दौरान लॉन्च किया गया था। इसमें आर्थिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटलीकरण, सतत विकास, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.