कोरबा, 07 अगस्त एसईसीएल के दीपका क्षेत्र ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए दीपका साइलो-1 एवं 2 में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर (एएमएस) का शुक्रवार काे शुभारंभ किया। नई प्रणाली के शुरू होने से कोयले की गुणवत्ता की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और पूरी तरह मशीनीकृत तरीके से की जा सकेगी।
एएमएस का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक (खनन) नागेन्द्र साहू, महाप्रबंधक (संचालन) राजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर के संचालन से कोयले की गुणवत्ता निर्धारण प्रक्रिया अधिक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी। इससे गुणवत्ता नियंत्रण में पारदर्शिता बढ़ेगी, संचालन दक्षता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत होगा।
एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए सुरक्षित, पारदर्शी और उत्कृष्ट खनन संचालन के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। दीपका क्षेत्र में एएमएस की शुरुआत डिजिटल और मशीनीकृत खनन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Breaking News
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
- छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त जारी की
- निगम की कार्रवाई: नंदिनी रोड पर सड़क घेरकर रखी रेत जब्त
- नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
- गुरुदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण
- 6 ग्रहों का दुर्लभ अलाइनमेंट, क्या आपकी आंखों से दिखेगा यह अद्भुत नजारा?
- NASA Spacewalk: अनिल मेनन-जेसिका मीर ने रचा नया इतिहास
- मध्य प्रदेश की प्राकृतिक विरासत पर संकट, विकास कार्य की जद में इकलौता पीला पलाश
- BSP में मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान, अनेक उत्पादन इकाइयों ने बनाए नए रिकॉर्ड
- मैत्री विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू, कोयला गुणवत्ता जांच होगी पूरी तरह स्वचालित















