रायपुर, 07 अगस्त छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत राज्य की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं के खातों में 630.55 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1,000 रुपये भेजे हैं।।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67.20 लाख पात्र महिलाओं को लाभ मिला है। पूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभ बिना किसी मध्यस्थ के सीधे हितग्राहियों तक पहुंचे।
राज्य सरकार ने इस किस्त के लिए कुल 630.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि यह राशि महिलाओं को घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक राज्य सरकार 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में हस्तांतरित कर चुकी है। सरकार के अनुसार यह योजना प्रदेश की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में शामिल हो चुकी है और लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना भी है। नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से महिलाएं परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।
Breaking News
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
- छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त जारी की
- निगम की कार्रवाई: नंदिनी रोड पर सड़क घेरकर रखी रेत जब्त
- नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
- गुरुदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण
- 6 ग्रहों का दुर्लभ अलाइनमेंट, क्या आपकी आंखों से दिखेगा यह अद्भुत नजारा?
- NASA Spacewalk: अनिल मेनन-जेसिका मीर ने रचा नया इतिहास
- मध्य प्रदेश की प्राकृतिक विरासत पर संकट, विकास कार्य की जद में इकलौता पीला पलाश
- BSP में मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान, अनेक उत्पादन इकाइयों ने बनाए नए रिकॉर्ड
- मैत्री विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त जारी की















